40.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा

नई दिल्ली, 20 सितंबर। हॉकी इंडिया ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 23 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी कमान ज्योति सिंह के हाथों में है। ये मुकाबले 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कैनबरा के नेशनल हॉकी सेंटर में खेले जाएंगे। भारतीय जूनियर महिला टीम इस दौरे पर कुल पांच मैच खेलेगी।

भारतीय टीम के शुरुआती तीन मुकाबले ऑस्ट्रेलिया जूनियर महिला टीम के खिलाफ होंगे, जिसके बाद दो मैच ऑस्ट्रेलिया की हॉकी वन लीग की क्लब टीम कैनबरा चिल के खिलाफ खेले जाने हैं। कप्तान ज्योति सिंह ने इस साल की शुरुआत में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दौरान सीनियर टीम में जगह बनाई थी। उनकी इस टीम में डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी निधि और एंगल हर्षा रानी मिंज को सौंपी गई है।

डिफेंडर में मनीषा, ज्योति सिंह (कप्तान), लालथंतलुआंगी, ममिता ओरम, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू और नंदिनी पर निर्भर करेगी। मिडफील्डर में प्रियंका यादव, साक्षी राणा, खैदेम शिलेइमा चानू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धन, इशिका, सुनीता टोप्पो और अनीशा साहू जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल होंगी।

वहीं, फॉरवर्ड लाइन में लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, सोनम, कनिका सिवाच और सुखवीर कौर शामिल हैं। यह सीरीज दिसंबर में चिली के सैंटियागो में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 से पहले भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। टीम के चयन को लेकर भारतीय जूनियर महिला टीम के कोच तुषार खांडेकर ने कहा, “यह युवा खिलाड़ियों का एक प्रतिभाशाली समूह है। खिलाड़ी ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने सभी विभागों में सही संतुलन बनाने की कोशिश की है। टीम में ऐसे खिलाड़ी चुने हैं, जो किसी भी परिस्थिति में ढल सकें।

ऑस्ट्रेलिया दौरा इस समूह के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और बहुमूल्य अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का एक शानदार मौका होगा।” ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम: गोलकीपर: निधि, एंगल हर्षा रानी मिंज। डिफेंडर: मनीषा, ज्योति सिंह (कप्तान), लालथंटलुआंगी, ममिता ओरम, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी। मिडफील्डर: प्रियंका यादव, साक्षी राणा, खैदेम शिलेमा चानू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, इशिका, सुनेलिता टोप्पो, अनिशा साहू। फॉरवर्ड: लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, सोनम, कनिका सिवाच, सुखवीर कौर।

अन्य ख़बरें

दिल्ली की जामा मस्जिद समेत पूरे देश में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही बकरीद

Newsdesk

देश के हर जरूरतमंद तक समय पर खाद्यान्न पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

Newsdesk

वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला, जो इस टी20 वर्ल्ड कप में भी काम आएगा: हरमनप्रीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading