26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर – पनागर में दहेज लोभियों ने ली नवविवाहिता की जान, पति और सास गिरफ्तार

Jabalpur News Today – जबलपुर ज़िले के पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रैपुरा गांव में दहेज की लालच में नवविवाहिता की जान लेने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद मृतका महिमा कुशवाहा के पति अंकित पटेल और उसकी मां को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

महिमा की शादी दोनों परिवारों की सहमति से अंकित पटेल के साथ हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने परंपरा अनुसार 20 हजार रुपये का चढ़ावा दिया था, जिसे अंकित ने यह कहते हुए लौटा दिया कि उसे 50 हजार रुपये चाहिए। इसके बाद से ही महिमा पर दहेज लाने का दबाव बनता रहा और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

महिमा के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अंकित और उसकी मां महिमा को लगातार ताने मारते और मारपीट करते थे। 26 अगस्त को महिमा की बड़ी ननद ने बताया कि वह मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिमा की मृत्यु हो चुकी थी और उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था, जिससे साफ है कि उस पर अत्याचार किया गया था।

पुलिस ने परिजनों के बयान और प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला कि महिमा की मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई प्रताड़ना और हिंसा का नतीजा है। इसी आधार पर पति अंकित पटेल और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading