23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मोहन भागवत के प्रवास के मद्देनजर सतना को नो फ्लाई जोन एरिया घोषित किया गया

Satna declared a no-fly zone area in view of Mohan Bhagwat's visit

सतना, 4 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के मैहर, सतना दौरे के मद्देनजर सतना जिले को नो फ्लाई जोन एरिया घोषित किया गया है। यहां से इस दौरान किसी भी तरह की ड्रोन की उड़ान पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का सोमवार 5 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश का प्रवास है। वे मैहर के अलावा सतना जिले के पतौरा व सतना के दौरे पर रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकारी सतीश कुमार ने सतना जिले को नो फ्लाई जोन रेड जोन एरिया घोषित किया है और जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि इस दौरान किसी भी प्रकार के ड्रोन की उड़ान पर तत्काल प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया है।

आदेश में कहा गया है कि किसी भी प्रकार के ड्रोन या अन्य किसी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट से सुरक्षा व्यवस्था को खतरा उत्पन्न न हो इसलिए यह फैसला लिया गया है। आदेश में आगे कहा गया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अधीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त हैं और चार तथा पांच अक्टूबर को सतना जिले में उनका भ्रमण प्रस्तावित है। सुरक्षा की दृष्टि को रखते हुए 4 अक्टूबर तथा 5 अक्टूबर को जिला सतना में किसी भी प्रकार के ड्रोन आदि की उड़ान प्रतिबंधित किए जाने का आदेश जारी किया गया है।

आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 एवं अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का यह दौरा कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के अलावा स्वयंसेवकों से भी संवाद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आगामी योजनाओं पर भी चर्चा संभावित है।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment