22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर – बेरहम व्यक्ति ने लाठियों से पीटकर मासूम पिल्ले को मार डाला, क्रूरता का वीडियो वायरल

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निर्दयी व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर एक मासूम कुत्ते के पिल्ले को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बस्ती नंबर 2, दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है, और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे जब पूरा इलाका सो रहा था, तब चक्रवर्ती नामक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर बैठे कुत्तों के मासूम पिल्लों पर अचानक डंडे बरसाना शुरू कर दिए। इस बर्बर हमले में एक पिल्ले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाकी पिल्ले किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी जानवरों पर बेरहमी से हमला करता है, जिससे स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने गोहलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और इस क्रूरता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी व्यक्ति द्वारा बेजुबान जानवरों पर अत्याचार किए जा चुके हैं, जिसकी शिकायतें नजरअंदाज की जाती रही हैं।

अब पशु प्रेमी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे को उठाया है और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की मांग की है। थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है, और जल्द ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

अन्य ख़बरें

शील सदाचार यह हमारे अलंकार है-बी.एच.गायकवाड (गुरुजी)
अनुशासित कार्यकर्ता ही महापुरुषों के विचारों के वाहक-डॉ.चरनदास ढेंगरे

Newsdesk

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

Leave a Comment