35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर – माढ़ोताल राजीव गांधी नगर हत्या कांड: चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

 

Jabalpur News Today। माढ़ोताल थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में दो दिन पहले दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए युवक ईश्वर वंशकार की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या में शामिल पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फुलवर भट्ट अब भी फरार है।

घटना उस समय हुई जब दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान ईश्वर वंशकार गली में गुटखा लेने गया था। इसी दौरान आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते फुलवर भट्ट, अरुण भट्ट, अरुण जैन, शिवम और राज भट्ट ने मिलकर ईश्वर पर तलवार, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चकाजाम किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मामला तूल पकड़ता देख माढ़ोताल थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले में गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चार आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। फिलहाल फुलवर भट्ट की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से हत्या के पीछे की मुख्य वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे।

पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ाई जाए और निगरानी कड़ी की जाए।

अन्य ख़बरें

होम्योपैथी पर भ्रामक बयानों से बचने की अपील, ईडी ने अलीबाग में 60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की,दिल्ली पुलिस के निरीक्षक को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

Newsdesk

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading