24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – जीआरसी परिसर के नाले में मिली युवक की लाश

Jabalpur News Today। गुरुवार दोपहर जम्मू एंड कश्मीर रेजिमेंट सेंटर (जीआरसी) जबलपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब ट्रेनिंग सेंटर परिसर के अंदर बहते नाले में एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारियों ने रामपुर पुलिस चौकी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

रामपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे नाले में शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शव लगभग पांच से छह दिन पुराना है। युवक ने आर्मी की बनियान पहन रखी थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सेंटर में कार्यरत कोई आउटसोर्स कर्मी हो सकता है। शव के शरीर पर सड़न के कारण पहचान नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा युवकों की जानकारी भी जुटा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment