27.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीबीआई ने जेकेएलएफसी के सेक्शन ऑफिसर को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया

जम्मू, 18 अक्टूब। सीबीआई ने जम्मू में एक सेक्शन अधिकारी को 80 हजार रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख फाइनेंस कॉर्पोरेशन (जेकेएलएफसी) के कानूनी विभाग में तैनात था।

सीबीआई के अनुसार, अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 20 हजार रुपए की पहली किस्त लेते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारी के खिलाफ एक शिकायत मिली थी। आरोपी सेक्शन अधिकारी शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था, ताकि शिकायतकर्ता के 51 लाख रुपए के एमएसएमई लोन के निपटारे से संबंधित फाइल को आगे बढ़ा सके।

शिकायतकर्ता के साथ बातचीत के दौरान पहली किस्त 20 हजार रुपए पर तय हो गई थी। इसके बाद, सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह राशि आरोपी ने मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन यूपीआई के जरिए ली थी, जो 51 लाख रुपए के एमएसएमई लोन के निपटारे से जुड़ी थी। आगे की किश्त निर्णय के सकारात्मक होने के बाद दी जानी थी। सीबीआई ने जानकारी दी कि आरोपी के आवासीय परिसर पर तलाशी कार्य जारी है। जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment