33.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: शहपुरा में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत

डिंडोरी, 5 नवंबर। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में शहपुरा थाना क्षेत्र के कोहनी देवरी के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।



जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्राला और मोटरसाइकिल की टक्कर से यह हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक किशोरी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि सभी लोग मोटरसाइकिल से जबलपुर की ओर जा रहे थे। तभी कोहनी देवरी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना शहपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल किशोरी को शहपुरा अस्पताल भेजा। लेकिन, रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

शहपुरा थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि जबलपुर रोड पर हादसे की सूचना मिली थी। सूचना पाकर जब हम मौके पर पहुंचे तो तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसकी भी मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि जिस ट्राले से यह हादसा हुआ है, उसे जब्त कर लिया गया है। वाहन का चालक अभी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द की

Newsdesk

सुकून होटल में पकड़ी गई युवती निकली मेडिकल की डॉक्टर, युवक सुपरवाइजर

Newsdesk

भीषण गर्मी में आग के घेरे में बैठकर किन्नर साधु कर रहे हठयोग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading