34.8 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गोधरा: घर में आग लगने से चार लोगों की मौत, दम घुटने से मौत होने की संभावना

गोधरा, 21 नवंबर। गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा शहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक घर में आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा बमरौली रोड स्थित वृंदावन-2 सोसाइटी में घटित हुआ।

स्थानीय निवासियों ने घर से उठते घने धुएं और जलने की गंध महसूस की तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई और दमकल की टीम घर के अंदर पहुंची, तब तक चारों लोग मृत पाए गए।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि घर में आग लगने के दौरान ज्यादा धुआं भर जाने से दम घुटना मौत का कारण बन सकता है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि होगी, लेकिन प्रथम दृष्टया दम घुटने की ओर संकेत करते हैं।

घर में आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

सुकून होटल में पकड़ी गई युवती निकली मेडिकल की डॉक्टर, युवक सुपरवाइजर

Newsdesk

भीषण गर्मी में आग के घेरे में बैठकर किन्नर साधु कर रहे हठयोग

Newsdesk

लालबर्रा में रेत माफियाओं का आतंक – आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हालत गंभीर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading