37.6 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाक ने नियंत्रण रेखा पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Baramulla: Soldiers take position during an encounter with heavily-armed militants who mounted an audacious attack on Indian Army’s Field Ordinance Camp at Mohra near the border town of Uri in Baramulla district of Jammu and Kashmir on Dec 5, 2014.

श्रीनगर, 4 मई| जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण गोलीबारी कर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “लगभग सेहरी के समय (रमजान में जब मुसलमान दिन का रोजा शुरू करने से पहले भोजन करते हैं) के आसपास, पाकिस्तान की सेना ने उरी तहसील के हाजीपीर सेक्टर में अकारण गोलाबारी और बमबारी का सहारा लिया।”

सूत्रों ने कहा, “भारतीय चौकियों द्वारा प्रभावी रूप से जवाबी कार्रवाई की जा रही है। रमजान के महीने में रोजा शुरू करने की तैयारी कर रहे ग्रामीणों में भय की स्थिति बन गई है। वे अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं।”

गौरतलब है कि रमजान के पवित्र महीने में एक ओर जहां मुस्लिम दुनिया में लोग वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए नमाज और दुआएं कर रहे हैं, तो वहीं जम्मू एवं कश्मीर स्थित नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की घटनाओं को और अधिक बढ़ा दिया है।

अन्य ख़बरें

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमा रामचंद्र दास के कहने पर किया: आशुतोष ब्रह्मचारी

Newsdesk

अमेरिका ने अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद ईरान पर मिसाइल दागी, ईरान का जवाबी हमला

Newsdesk

पाकिस्तानी सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर पीओके में क्रैश, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading