24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन : पंजाब पुलिस ने 834 जगह मारे छापे, 27 कुख्यात अपराधियों समेत 175 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 9 दिसंबर। पंजाब में अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस का चल रहा ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ लगातार सख्त और असरदार होता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को पुलिस ने राज्यभर में 834 ठिकानों पर रेड डालकर 27 कुख्यात अपराधियों समेत 175 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 81 मुकदमे दर्ज किए गए।

पुलिस राज्य में लगातार अपराधियों, नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कार्रवाई कर रही है। इस सघन अभियान में पुलिस ने 81 केस दर्ज कर 175 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि भारी मात्रा में नशा, अवैध शराब और हथियार बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमारा उद्देश्य अपराधियों को जेल भेजना और सार्वजनिक स्थान को सुरक्षित रखना है ताकि लोग बेखौफ रहें। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमों में 8 गिरफ्तार हुए हैं। इनके पास से 4 कट्टे, 5 पिस्तौल और 34 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही दर्जनों ड्रग तस्कर पकड़े गए और उनके पास से भारी मात्रा में ड्रग बरामद हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे भी ऐसे स्थानों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। साथ ही पुलिस ने कई क्षेत्रों को चिन्हित किया है, जहां पर पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। अभियान को मजबूत करने के लिए पूरे जिले में डॉग स्क्वॉड की मदद से ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

पुलिस की टीमें रोजाना क्षेत्र में जाएंगी और जहां भी कोई अवैध गतिविधि मिलेगी, वहां तुरंत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम लोग बाहरी राज्यों या अन्य जिलों से आकर रह रहे व्यक्तियों की निगरानी के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से सत्यापन करा रहे हैं। जहां वेरिफिकेशन नहीं हो पाती, वहां पुलिस टीमें मौके पर जाकर जांच करेंगी।

संदिग्ध व्यक्तियों की सूची एकत्र की जा रही है और उनके बैकग्राउंड की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखना है जहां नशा बेचा जाता है और जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment