26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कर्नाटक की जेलों में विशेष सघन अभियान: मोबाइल फोन, चाकू और गांजा जब्त

बेंगलुरु, 17 दिसंबर। कर्नाटक की जेलों और सुधार गृहों में चलाए गए विशेष सघन अभियान में जेल अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की। पिछले 36 घंटों में कई जेलों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जेल परिसरों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चाकू और मादक पदार्थ जब्त किए गए।

सबसे ज्यादा कम्युनिकेशन डिवाइस मैसूर और बेंगलुरु की जेलों से बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान 6 मोबाइल फोन और 4 चाकू बरामद किए गए। वहीं, मैसूरु जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। इसी तरह, बेलगावी जेल में बाहरी तत्वों द्वारा जेल परिसर के भीतर फेंके गए 366 ग्राम गांजा के साथ 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा, मैंगलोर जेल से 4 मोबाइल फोन और विजयपुरा जेल से 1 मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

कर्नाटक के डीजीपी (कारागार) आलोक कुमार ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।

आलोक कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि पिछले 36 घंटों में चलाए गए स्पेशल अभियान के दौरान, बेंगलुरु जेल से 6 मोबाइल फोन और 4 चाकू बरामद किए गए।

उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह, मैसूर जेल से 9 फोन और 11 सिम कार्ड और बेलगावी से 4 फोन और 366 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जो बाहर से जेल में फेंका गया था। इसके अलावा, मैंगलोर जेल से 4 फोन और विजयपुरा जेल से 1 फोन जब्त किया गया।

डीजीपी आलोक कुमार ने आश्वासन दिया कि इस तरह के हमारे प्रयास जारी रहेंगे।

अन्य ख़बरें

चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Newsdesk

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading