26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार: अंगीठी के धुएं में दम घुटने से बुजुर्ग महिला समेत तीन की मौत

गया, 31 दिसंबर बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार को भारी पड़ गया। रात को दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के वजीरगंज थाना अंतर्गत कुर्किहार स्थित गांव की है, जहां एक कमरे में सोए तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे और एक महिला शामिल है।

बताया जाता है कि ठंड से बचने के लिए गांगो मांझी की पत्नी मीना देवी (60) ने अपने नाती सुजीत कुमार (3) और नातिन अंशु कुमारी (5) के साथ घर के एक कमरे में मंगलवार को अंगीठी जलाकर सो गई। कमरे का दरवाजा और खिड़की बंद थी, जिस कारण धुआं कमरे में फैल गया। दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कमरे में धुआं भर गया था। देर रात काम को लेकर दरवाजा खोला तो तीनों बेसुध हालत में थे। आशंका होने पर तीनों को उठाने की कोशिश की गई, लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो तीनों को लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचे।

चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वजीरगंज के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया तीनों की मौत का कारण अंगीठी के धुएं से दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

पुलिस ने बंद कमरे में अंगीठी या फिर हीटर का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। कमरे की खिड़की खोलकर रखें। अगर कमरे में धुआं फैल जाए और घबराहट हो तो उठकर बाहर निकलें। कमरे का दरवाजा और खिड़की खोल दें।

 

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading