April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा वोट चोरी से सरकार बनाकर मौत परोसती है : पटवारी

भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत को लेकर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी करके सरकार बनाती है और मौत परोसने का काम करती है।
दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए और उनमें से कई की मौत भी हुई है। मौत का सरकारी आंकड़ा चार है जबकि विपक्षी दल इसे 10 से ज्यादा बता रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी से लगातार सरकार बनाती है और मौत परोसने का काम करती है।

उन्होंने कहा, “पिछले दिनों छिंदवाड़ा जिले में जहरीला कफ सिरप पीने से 25 बच्चों की मौत हुई थी। जिस दवा से बच्चों की जान बचाई जानी थी, उसी दवा ने उनकी जान ले ली थी। इससे संदेश क्या जाता है, किसी को सजा नहीं मिलेगी। वही स्थिति इंदौर में है।”
इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौत का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि 10 साल के इंतजार के बाद बच्चा हुआ और 10 माह के बच्चे सहित 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार की ओर से मौत का आंकड़ा चार बताया जा रहा है, कुल मिलाकर मौतों की संख्या को भी छुपाया जा रहा है। अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को हटाया जाना चाहिए। इंदौर में भाजपा के 9 विधायक है, सांसद है, महापौर है। उसके बाद भी पानी में जहर परोसा गया है।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading