November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भवानीपुर से ममता के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं बाबुल सुप्रियो

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भवानीपुर से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। पार्टी ममता बनर्जी के भवानीपुर से चुनाव लड़ने की स्थिति में ही यह फैसला लेगी। ममता बनर्जी, जो वर्तमान में भवानीपुर का प्रतिनिधित्व करती हैं, ने घोषणा की कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में इस बात पर चर्चा की गई थी कि अगर वह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ती हैं तो सुप्रियो उनके खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “भवानीपुर से सुप्रियो और नंदीग्राम से सुवेन्दु अधिकारी जैसे मजबूत उम्मीदवार की बदौलत हम दोनों सीटों पर उन्हें हराने जा रहे हैं।”

भाजपा सीईसी ने लगभग 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप से तय किया गया है, जहां पहले दो चरणों में मतदान होगा।

भाजपा पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, “पहले दो चरणों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है और शुक्रवार शाम तक नामों की घोषणा होने की संभावना है।”

घोष ने आगे कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेगी, चाहे वह एक सीट से चुनाव लड़ें या दो सीटों से लड़ें।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment