38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केवलारी में “सरपंच संवाद” मोबाइल ऐप ऑनबोर्डिंग हेतु प्रशिक्षण 7 जनवरी को

केवलारी- भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा विकसित “सरपंच संवाद” मोबाइल एप्लीकेशन के ऑनबोर्डिंग हेतु जनपद पंचायत केवलारी अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 जनवरी 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण बीआरसी भवन के सभाकक्ष में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों एवं विकास गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक-दूसरे से साझा करना है, जिससे ग्राम स्वराज की अवधारणा को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
जनपद पंचायत केवलारी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण संयुक्त आयुक्त एवं मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन (म.प्र. शासन) तथा जिला समन्वयक सिवनी के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। एप्लीकेशन के माध्यम से सरपंच अपने कार्यों को सीधे साझा कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता, सहभागिता और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
सिवनी जिले के केवलारी जनपद पंचायत क्षेत्र में इस कार्य का दायित्व संस्था आश्रव तेजस्विनी महिला मंडल, केवलारी को सौंपा गया है। ऑनबोर्डिंग एवं प्रशिक्षण का संचालन संस्था की रिसोर्स पर्सन श्रीमती इरसाद बेगम द्वारा किया जाएगा।
जनपद पंचायत प्रशासन ने समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने सरपंचों को प्रशिक्षण की सूचना समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
यह पहल डिजिटल इंडिया और पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे ग्राम पंचायतों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं सीखने की संस्कृति विकसित होगी।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading