शहडोल।*
पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में दिनांक 10 जनवरी 2026 को पीएम उषा के तत्वाधान एम पी.कॉन के सॉफ्ट कंपोनेंट द्वारा प्रायोजित आभाषी पटल के माध्यम से परियोजना आधारित शिक्षा विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार इतिहास विभाग द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री राजेन्द्र सक्सेना, काउंसलर एवं लाइफ कोच एवं विशिष्ट वक्ता के रूप ने श्री पी एस प्रथेप जी मानसिक स्वास्थ्य और किशोर प्रशिक्षक सादर आमंत्रित रहे। प्रथम वक्ता के रूप में श्री पी एस प्रथेप जी ने सभी छात्र छात्राओं को परियोजना आधारित शिक्षा पर गहन जानकारी दी तथा नए- नए बिजनेस मॉडल एवं सारगर्भित योजनाओं पर दो पक्षीय वार्ता के माध्यम से जानकारी साझा किया ।
मुख्य एवं ,द्वितीय वक्ता के रूप में आमंत्रित श्री राजेन्द्र सक्सेना जी ने सभी को संबोधित करते हुए परियोजना आधारित शिक्षा का विश्लेषण एक फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक से संबंधित जीवन की घटना अध्ययन (केस स्टडी) के माध्यम से बड़ी बारीकी से विस्तार पूर्वक विवरण व्याख्यान दिया । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के इतिहास विभाग की प्राध्यापक प्रो शुभांगी गुप्ता जी अर्थशास्त्र के प्राध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया , उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र छात्रा समस्त शैक्षणिक अशैक्षणिक अधिकारी कर्मचारी एवं महाविद्यालय परिवार सक्रिय रूप से सहभागी रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन पी एम उषा प्रभारी प्रो गजेंद्र परतें जी ने किया।


