32.2 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

बांग्लादेश : पूर्व अमेरिकी राजदूत पर हमले के लिए 9 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

ढाका, 6 मार्च (आईएएनएस)| ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) ने सत्तारूढ़ अवामी लीग के छात्रसंघ के एक कार्यकर्ता सहित नौ लोगों के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की है। इन पर बांग्लादेश में पूर्व अमेरिकी राजदूत मर्सिया बर्निकाट पर हमले का आरोप है।

चार्जशीट में कहा गया है कि 10 अगस्त, 2018 में बर्निकाट पर उस दौरान हमला हुआ, जब वह मोहम्मदपुर में सुशासोनेर जन्यो नागोरिक (सुजन) के सचिव बदीउल आलम मजूमदार के आवास से रात के खाने के बाद लौट रही थीं।

बैठक में सरकार विरोधी साजिशें रची जा रही हैं, इस संदेह के आधार पर हमले को अंजाम दिया गया था।

ढाका के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट को यह चार्जशीट 20 जनवरी को सौंपी गई थी, लेकिन शुक्रवार को मीडिया की इस पर नजर पड़ी।

अन्य ख़बरें

भारतीय राजदूत अजीत विनायक गुप्ते ने बर्लिन में आईएलए एयरशो में इंडिया पवेलियन का किया उद्घाटन

Newsdesk

भारत ने अमेरिका-ईरान बातचीत में शुरुआती सफलता का किया समर्थन: विदेश मंत्री जयशंकर

Newsdesk

नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading