26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आनंद उत्सव से मिलता है सकारात्मक सोच और मानसिक सुकून – अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी
कंचनपुर के शासकीय हाई स्कूल में आयोजित हुआ आनंद उत्सव


शहडोल 14 जनवरी 2026-  अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह की उपस्थिति में जनपद पंचायत सोहागपुर के अंतर्गत कंचनपुर शासकीय हाई स्कूल में मकर संक्रांति के अवसर पर आनंद उत्सव का आयोजन किया गया।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने कहा कि आनंद उत्सव का उद्देश्य गांव से शहर तक के लोगों को आनंद से जोड़ने की पहल है, इसमें महिलाओं बुजुर्गों युवाओं और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है इस उत्सव में सभी नागरिक बढ़कर सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि आनंद उत्सव सकारात्मक सोच और मानसिक सुकून को बढ़ावा देता है। आनंद उत्सव के तहत खेलकूद एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की गतिविधियाँ आयोजित की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी  अर्जुन सोनी, दौलत मनमानी, कैलाश विशनानी, भूपेंद्र मिश्रा सहित स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading