November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयवीडियो

वुहान के लैब से कोरोना के पैदा होने के अमेरिका के पास अहम सबूत : पोम्पियो

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=YMbVTTLuFPE%5B/embedyt%5D

 

वाशिंगटन, 4 मई| अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उनकी सरकार के पास इस बात के अहम सबूत हैं कि कोरोनवायरस की उत्पत्ति चीन के शहर वुहान में स्थित एक प्रयोगशाला में हुई थी, जहां पिछले दिसंबर में महामारी सबसे पहले सामने आई थी। समाचार एंजेसी एफे के मुताबिक, पोम्पियो ने रविवार को एबीसी न्यूज से कहा, “इस बात के अहम सबूत हैं कि यह वुहान स्थित उस प्रयोगशाला से आया।”

उन्होंने आगे कहा कि यह मानव निर्मित है और ‘बेहतरीन विशेषज्ञों को अब तक ऐसा लगा है कि यह मानव निर्मित है।’

पोम्पियो ने कहा, “मेरे पास इस पड़ाव पर इस बात पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं है।” हालांकि उन्होंने इस बयान के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया।

पोम्पियो ने कहा कि चीन का दुनिया को संक्रमित करने का इतिहास है। उन्होंने कहा कि चीन की प्रयोगशालाएं सफाई और सुरक्षा प्रक्रियाओं के मामले में घटिया स्तर की हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में सोमवार तक कोरोना के 1,158,040 मामले सामने आ चुके हैं और 67,682 मौतें हो चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

Leave a Comment