September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहुल गांधी ने इंदौर के दूषित जल पीड़ितों से मुलाकात की

इंदौर, 17 जनवरी  इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई त्रासदी के पीड़ितों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की और उनका दर्द सुना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे।

उन्होंने पहले अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उनकी भागीरथपुरा के पीड़ितों से मुलाकात हुई। राहुल ने पीड़ितों से पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह जाना कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। भागीरथपुरा क्षेत्र के पीड़ितों से राहुल गांधी अस्पताल में मिलने पहुंचे। राहुल के आगमन को लेकर भागीरथपुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इंदौर पहुंचे।

उनका कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह सहित तमाम नेताओं ने स्वागत किया। दरअसल इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए थे और उनमें से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस लगातार इस मसले को लेकर सरकार को घेर रही है। कांग्रेस ने इस समस्या को लेकर न्याय यात्रा भी निकाली थी, साथ ही सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा मांगा था। साथ ही न्यायिक जांच की मांग की जा रही है। इंदौर में दूषित जल पीने के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य स्तरीय आंदोलन के साथ ही वाटर ऑडिट की मांग की है। इस घटना को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई भी की गई है। कई अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं, तो कई के तबादले भी कर दिए गए हैं।

अन्य ख़बरें

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

भाई का WhatsApp हैक कर मांगे 45 हजार रुपये, इंजीनियर ने UPI से भेजी रकम; माढ़ोताल थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

रिटायर्ड LIC कर्मचारी के खाते से 3.97 लाख रुपये ट्रांसफर, गढ़ा थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading