35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

एम्स के डॉक्टरों ने 14 महीने के बच्चे की फूड पाइप से 2 इंच लंबा मेटल स्प्रिंग निकाला



नई दिल्ली, 5 फरवरी (lऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) के डॉक्टरों ने गुरुवार को ऑपरेशन कर 14 महीने की एक बच्ची की जान बचाई। बच्ची ने गलती से 2 इंच लंबा धातु का स्प्रिंग निगल लिया था।

एम्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि धातु का स्प्रिंग खाद्य नली (आंत्र) में फंस गया था, उसे एंडोस्कोपिक सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक निकाला गया।

बच्ची यमुनानगर की रहने वाली है। उसको लगातार उल्टी होने और दो दिन तक खाने-पीने में असमर्थ रहने पर अस्पताल लाया गया।

बताया गया, “जांच के दौरान एक्स-रे में देखा गया कि बच्चे की ऊपरी खाद्य नली में एक बड़ा धातु का स्प्रिंग फंसा हुआ था। साथ ही म्यूकोसा पर अल्सरेशन भी दिखाई दिए।”

पेडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल जैन ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “स्प्रिंग खाद्य नली के ऊपरी हिस्से में फंसा था। इसकी मोटाई सामान्य पेन के स्प्रिंग से काफी ज्यादा थी। यह लगभग आधा इंच चौड़ा और 1.5 से 2 इंच लंबा था।”

उन्होंने बताया कि पहले इसे देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में एंडोस्कोपिक तरीके से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन खाद्य नली में सूजन और घाव होने के कारण यह जोखिमपूर्ण था, इसलिए बच्ची को तुरंत एम्स भेजा गया।

डॉ. जैन और उनकी टीम ने ऑपरेटिंग रूम में उन्नत एंडोस्कोपिक तकनीक का इस्तेमाल किया। स्प्रिंग को सावधानी से घुमाकर निकाला गया ताकि नली में कोई छेद न हो।

एम्स ने कहा, “सर्जरी के बाद बच्ची की स्थिति जल्दी सुधरी और अगले दिन उसे सामान्य रूप से खाना शुरू कराया गया।”

डॉ. जैन ने माता-पिता को सलाह दी कि स्प्रिंग, बैटरी, सिक्के और छोटे खिलौनों के हिस्से जैसी चीजें बच्चों की पहुंच से दूर रखें, क्योंकि इन्हें निगलना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चा कुछ निगल ले तो तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं ताकि डॉक्टर वस्तु का आकार देखकर उचित उपचार कर सकें

अन्य ख़बरें

रेटिनॉल, हयालूरोनिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड में से किसका करना चाहिए इस्तेमाल ,

Newsdesk

एफएसएसएआई ने खाद्य कारोबारियों को जारी किया निर्देश, जंग लगे चाकूओं का बंद हो उपयोग

Newsdesk

खाद्यान्न भंडारण के लिए सरकार लॉन्च करेगी स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम, मजबूत होगी देश की खाद्य सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading