June 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 260 पाव देशी शराब और बोलेरो जब्त



जबलपुर। पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना पाटन चौकी नुनसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब परिवहन करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
रविवार को चौकी नुनसर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मनगुडिया रोड पर बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 सीके 0227 का चालक अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गुड्डू सोनी के खेत के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संदीप झारिया उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बेनीखेड़ा, पाटन बताया।
तलाशी के दौरान वाहन के पीछे रखे 5 कार्टूनों में कुल 260 पाव देशी शराब (लगभग 46.80 लीटर) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा बुलेरो वाहन जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक विपिन तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रदीप गौतम तथा आरक्षक अनीस कुमार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

अन्य ख़बरें

4 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति और 20 लाख के गबन मामले में तत्कालीन सहकारी निरीक्षक के खिलाफ 3500 पन्नों का चालान पेश

Newsdesk

 जन्मदिन की रात लापता हुई युवती की रेत में दफन मिली लाश

Newsdesk

जबलपुर एयरपोर्ट को मिलेगा वीरांगना रानी दुर्गावती का नाम, मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading