April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न


===
कलेक्टर ने लापरवाही पूर्वक कामर्शियल वाहन चलाने वाले चालकों के ड्रायविंग लाइसेंस निरस्त करने के दिये निर्देश
===
टू-व्हीलर वाहन डीलर क्रेता को हेलमेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें
===
शहडोल 16 फरवरी 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कलेक्टर द्वारा विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाहीपूर्वक कमर्शियल वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने तथा बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने परिवहन एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने सभी टू-व्हीलर वाहन डीलरों को निर्देशित किया कि वाहन विक्रय के समय क्रेता को अनिवार्य रूप से हेलमेट उपलब्ध कराया जाए तथा बिना हेलमेट वाहन सुपुर्द न किया जाए। कलेक्टर ने गोल्डन ऑवर में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षा करने वाले लोगों को राहवीर योजना  अंतर्गत 25 हजार रूपए के नगद पुरूस्कार हेतु प्रस्ताव भेजने तथा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सुरक्षित यातायात के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार कार्य कराने, प्रमुख चौराहों पर संकेतक बोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर लगाने और रात्रि में रिफ्लेक्टर व रोड मार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घनाग्रस्त व्यक्ति को मौत से बचाने प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। आपने जिले के उच्च धनत्व वाले मार्गों, क्रिटिकल जंक्सन एवं हाई रिस्क जोन में जिले के सड़कों को विभाजित कर संयुक्त दल द्वारा भ्रमण करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। आपने कहा कि जिले में ब्यौहारी जयसिंहनगर, खन्नौधी, गोहपारू, शहडोल एवं बुढ़ार में नगर से मार्ग गुजरते हैं। जहां यातायात का अत्याधिक दबाव रहता है। इन स्थानों में जेब्रा क्रासिंग बनाए जाएं। यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल ने बताया कि जिले में कुछ स्पॉट ऐसे है। जहां दुर्घटना होने पर सीरियश एन्जुरी होती है को चिन्हित कर आवश्यक सुधार एवं ऐतिहात बरतने की कार्यवाही की जाएगी।  शहडोल नगर के गांधी चौराहा को स्क्वायर चौराहा के रूप में विकसित कर यातायात व्यवस्थित किए जाने का निर्णय लिया  गया है। 
कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आमजन यातायात नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करें तथा सुरक्षित वाहन संचालन को अपनी आदत बनाएं, तभी सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकेगी।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, कार्यलान यंत्री लोक निर्माण विभाग, केएस, इनवाती, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, आरटीओ श्रीमती अनपा खान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल श्रीमती आशा भण्डारी, यातायात प्रभारी संजय जायसवाल तथा एनआईसी से ओम जायसवाल उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस पार्षदों की तालाबंदी, सफाई व्यवस्था और बढ़ते टैक्स को लेकर भाजपा सरकार पर हमला

Newsdesk

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading