*सड़क किनारे और लेफ्ट टर्न में अतिक्रमण करने से यातायात व्यवस्था हो रही है बाधित, निगम प्रशासन ने सुगम यातायात के लिए सड़क किनारे और लेफ्ट टर्न में अतिक्रमण न करने व्यापारियों से की अपील*
*आज नगर निगम ने बड़ा अभियान चलाकर छोटी लाइन, गोरखपुर, रामपुर और धन्वंतरि नगर मार्ग और लेफ्ट टर्न को किया अतिक्रमण मुक्त, कार्यवाही को नागरिकों ने सराहा*
जबलपुर। नगर निगम के अतिक्रमण मुक्त जबलपुर की कल्पना और सुगम यातायात को बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार की गई।
उक्त कार्रवाई के सम्बन्ध में अपर आयुक्त अरविंद शाह एवं अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने बताया कि आज छोटी लाइन फाटक आदिशंकराचार्य चौराहा के चारों तरफ अस्थाई अतिक्रमणों , सड़क पे बढ़ाए गए अवैध अतिक्रमण, लेफ्ट टर्न के अतिक्रमण, आदि हटाने की कार्यवाही की गई और आदतन अतिक्रमण कर्ताओं के समान की जब्ती भी की गई।
इसी प्रकार छोटी लाइन फाटक से लेकर रामपुर चौक तक यातायात में बाधक सभी अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में त्रिपुरी चौक चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। धनवंतरी चौराहे पर बड़ी कार्यवाही की गई। जिसमें चौराहे पर स्थित जे सी टी एस एल मेट्रो बस स्टॉप को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। और अतिक्रमणकर्ताओं के समानों की जब्ती की गई और अस्थाई तीन शेड को हटाया गया।
इसी क्रम में बिजली पोल और बाउंड्री से लगाकर बनाए गए अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा तोड़ कर अलग किया गया।
श्री तड़से ने बताया कि रात्रिकालीन अभियान भी चलाया जा रहा जिससे, यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आवागमन में आम नागरिकों को राहत मिल सके। कार्यवाही के समय सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, श्रीमती एकता रघुवंशी तथा
सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी एवं कर्मचारीगण लक्षण कोरी, नदीम खान, जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, वीरेंद्र मिश्रा, ब्रज किशोर तिवारी एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।


