23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पर्यटकों के लिए संवर रहा है तिलवारा गॉंधी उद्यान – निगमायुक्त

*

*तिलवारा गांधी उद्यान अब नजर आयेगा नए स्वरूप में*

जबलपुर। संस्कारधानी के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक गौरव, तिलवारा घाट स्थित गांधी उद्यान का कायाकल्प किया जा रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने इस संबंध में बताया कि यह उद्यान अब केवल एक बगीचा न रहकर, पर्यटन और शांति का एक आधुनिक केंद्र बनेगा। इसके संवरने से स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा, बल्कि बाहरी पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर लैंडस्केपिंग के साथ यह उद्यान अब पर्यटकों के लिए पहले से कहीं अधिक आकर्षक बनेगा। पिकनिक और पारिवारिक भ्रमण के लिए यह एक आदर्श स्थान होगा। निगमायुक्त के निर्देशों के अनुसार, उद्यान की सफाई, पौधों की छंटाई और नई घास लगाने से यहां का वातावरण और भी शुद्ध और शांतिदायक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बेंचों की मरम्मत, लाइटिंग की व्यवस्था और वॉकिंग ट्रैक के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय नागरिकों को सुबह-शाम की सैर के लिए एक बेहतरीन जगह मिलेगी। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि तिलवारा गांधी उद्यान में मध्य प्रदेश का सबसे ऊँचा राष्ट्रध्वज 75 मीटर यानी 246 फीट शान से लहरा रहा है। उद्यान के संवरने से इस गौरवमयी स्थल की गरिमा और अधिक बढ़ जाएगी, जिससे यहाँ आने वाले हर नागरिक में देशभक्ति का संचार होगा। तिलवारा गांधी उद्यान महात्मा गांधी की स्मृतियों और नर्मदा की पवित्रता का संगम है। हमारा प्रयास है कि इसे पिकनिक और पारिवारिक भ्रमण के लिए शहर का सबसे आदर्श स्थान बनाया जाए।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading