23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वरिष्ठ समाजसेवी एवं नेता मो.कलीम जी को उनके जन्मदिवस पर याद किया गया

*
वरिष्ठ समाजसेवी एवं नेता मो. कलीम उर्फ तबीब अहमद जी को उनके प्रेरणादायक जीवन एवं कार्यों के लिए उनके जन्मदिवस के अवसर पर याद किया गया। वक्ताओं ने अपने–अपने विचार व्यक्त कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उनके द्वारा समाज एवं जनकल्याण हेतु किए गए कार्य आज भी याद किए जाते हैं। उनके द्वारा उमरिया जिले में रमपुरी प्राथमिक पाठशाला बनवाया गया एवं ईदगाह/कब्रिस्तान, जामा मस्जिद व रमपुरी खेरदाई मंदिर में भी कार्य करवाने में उनका अहम योगदान रहा। लोगों ने बताया कि वे हमेशा जनकल्याण हेतु तत्पर रहते थे, हर धर्म, समुदाय एवं समाज के लोगों की मदद के लिए वो आधी रात को भी खड़े रहते थे।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल, मिथलेश राय, वीरेंद्र सिंह सेंगर, असलम शेर, प्रो. प्रमोद तिवारी, प्रो. मनीष मिश्रा, यश कुमार शर्मा, वरुण नामदेव, अब्दुल साबित, सिद्दीक अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, श्रीकांत तिवारी, मनोज सेन, अनुज वर्मा, नसरीन, पूजा मरावी, मीनाक्षी, संध्या पटवा, काजल दाहिया, लीलावती रावत, नितेंद्र, राजा, राजेन्द्र कुशवाहा आदि भारी संख्या में बुद्धजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित रहें।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading