September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सनातन धर्म महासभा 27 मार्च को निकालेंगी श्रीराम नवमी शोभायात्रा


जबलपुर –  सनातनी परापराओ को आगे बढ़ाने का कार्य संस्कारधानी जबलपुर निरंतर करती हैं। श्रीराम नवमी पर सामूहिक रूप से विशाल शोभायात्रा की परांपरा जबलपुर से प्रारंभ होकर सभी जगह जगह प्रारंभ हुई है सभी भक्तों और साधकों को सामूहिक रूप से एकत्रित होकर सामूहिक एकता का परिचय देते हुए शोभायात्रा में शामिल होना चाहिए उक्त उद्गार परम पूज्य श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज ने श्रीराम नवमी शोभायात्रा की प्रथम बैठक में नरसिंह मंदिर में कहे।
भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव पर श्री सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में सन् 1980 से निरंतर राम नवमी तिथि को मनोहारी विशाल शोभायात्रा 27 मार्च को सायं काल 6 बजे से सनातन धर्म महासभा तिराहे से परम पूज्य श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज व संत महात्माओं के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति को जोड़कर आमंत्रित करने का कार्य सनातन धर्म महासभा का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा आचार्य श्री वासुदेव शास्त्री, पं रामकुशल पांडे,  सनातन धर्म महासभा जबलपुर अध्यक्ष श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, तरुण भनोत, ठाकुर हरकेश सिंह, लकी भाटिया,
संदीप जैन गुडडा, राकेश पाठक, प्रवेश खेड़ा  ने विचार व्यक्त किए।

मातृशक्ति सनातन संस्कृति के  अनुरूप परिधान पहनकर शोभायात्रा में एकरुपता के साथ शामिल होंगी उक्त सुझाव गीता पांडे,सुनीता चावला, कविता दुबे, अंजू भार्गव,
मीरा दुबे ,इन्दु  प्यासी ने कहे।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित सजीव झांकियो के साथ रामलला के सुसज्जित विग्रह रथ पर आरूढ़ होकर चलेंगे, विभिन्न समाज, सांस्कृतिक आध्यात्मिक संस्थाओं से भगवान का पूजन अर्चन आरती कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह
विष्णु पटेल ,जगदीश साहू, मनोज नारंग, विजय सरागवी, पप्पन मिश्रा
नंदिता महाजन, शोभा यादव, बिन्दु दुबे, अंशुल मलिक,लोकराम कोरी,
संजय गोस्वामी, हरीश सभरवाल, उमेश खुराना सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मंदिरों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नरसिंह मंदिर में व्यक्त किए।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading