23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एनयूएलएम योजना अंतर्गत कुबेर स्वसहायता समूह ने लगाया हर्बल उत्पादों का स्टॉल


शहडोल 02 मार्च 2026- नगर पालिका परिषद शहडोल के तत्वावधान में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन डे एनयूएलएम योजना अंतर्गत गठित कुबेर स्वसहायता समूह द्वारा नगर पालिका कार्यालय के समीप हर्बल रंगोली एवं हर्बल साबुन का स्टॉल स्थापित किया गया है।
कुबेर स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा पूर्णतः प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल हर्बल उत्पादों का निर्माण कर उन्हें आमजन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह द्वारा तैयार हर्बल रंगोली एवं साबुन स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय प्रयास है।
यह पहल न केवल स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
नगर पालिका परिषद शहडोल ने नगरवासियों से अपील की है कि वे कुबेर स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल उत्पादों का अधिक से अधिक क्रय करें, जिससे समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त हो और उनके स्वरोजगार के प्रयासों को मजबूती मिले।
नगर पालिका परिषद द्वारा स्वसहायता समूहों को निरंतर प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका सुदृढ़ कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading