26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जन औषधि केंद्रो में दी जाने वाली सुविधाओ का लोगो को दिलाएं लाभ-चैयरमैन रेडक्राॅस


आपदाओ से निपटने जनमानस को दें  प्रशिक्षण, पंजीकृत करें वालेंटियर-चैयरमैन

शहडोल जिले को कुपोषण मुक्त करने समाजसेवियो का भी ले सहयोग
..
रेडक्राॅस सोसायटी के चैयरमैन ने अधिकारी व सदस्यो की ली बैठक
….
शहडोल 7 मार्च 2026-  इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा के चैयरमैन डाॅ. श्याम सिंह कुमरे ने जिला रेडक्राॅस सोसायटी शहडोल के द्वारा किये जा रहे कार्याें की प्रगति की समीक्षा की।   चैयरमैन रेडक्राॅस सोसायटी ने अधिकारियो को निर्देश दिए कि जिला रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा संचालित शहडोल जिले में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि क्रेंद्रो के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओ का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद मरीजो को दिलाना  सुनिश्चित करें। जिन विकासखंडों जन औषधि केंद्र संचालित नही किये गए है वहाॅ यथाशीघ्र प्रारंभ कराएं तथा जन औषधि केंद्रो में दी जाने वाली सुविधाओ का लाभ दिलाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कराएं। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रो में पर्याप्त मात्रा में दवाईया उपलब्ध रहे यह भी सुनिश्चित किया जाए।

चैयरमैन ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यह सुनिष्चित करें कि  जिला रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से युवाओ, आपदा मित्रो एवं जनमानस को सीपीआर, सांप काटने पर बचावं, आग से बचाव, सड़क दुर्घटनाओ से बचावं जैसे अन्य आपदाओ से निपटने के लिए कैंप आयोजित कर समय-समय पर उन्हें  प्रशिक्षण दें तथा जिन लोगो को प्रशिक्षण दिया जाए एवं जिला रेडक्राॅस सोसायटी में  वॉलिंटियर एवं रक्तदाताओ को पंजीकृत करें।
     उन्होंने कुपोषण की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि शहडोल जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए अधिकारी समाजसेवियो का भी सहयोग लें। उन्होंने कहा कि अतिकुपोषित वाली आॅगनवाड़ीे केंद्रो को रेडक्राॅस सोसायटी को सौंपे तथा रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से एनआरसी केंद्रो का संचालन भी कराएं। उन्होंने शहडोल जिले में दर्ज कुपोषित, अतिकुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चो की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली एवं मेडिकल काॅलेज शहडोल में ब्लड बैंक एवं जन औषधि केंद्र को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी के माध्मय से  स्वास्थ्य षिविर, नेत्र जांच शिविर,  बहुदिव्यांग प्रमाण पत्र  प्रदान करने हेतु शिविरों के आयोजन करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

जिला रेडक्रॉस के समिति के गठन, स्कूलों में जूनियर रेडक्रॉस के गठन पर चर्चा एवं अंशदान, विश्वविद्यालयों महाविद्यालयों में युवक रेडक्रॉस के गठन पर चर्चा एवं अंशदान पर चर्चा, जिला रेडक्रास शाखा द्वारा संचालित प्रकल्पों की जानकारी, सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों के उपचारार्थ सहायतार्थ क्षय रोग से ग्रसित मरीजों की सहायतार्थ बनाये गये निःक्षय मित्र की जानकारी, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों की सहायतार्थ कार्य, जिला रेडक्रास ईकाइयों में आपदा मित्रों तैयार करने, निरोगी काया अभियान के अंतर्गत महिला एवं युवतियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता सहित अन्य विषयो की जानकारी प्राप्त की। उक्त जानकारी के संबंध में कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह ने विस्तृत जानकारी साझा की।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश मिश्रा, डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह सहित जिला रेडक्राॅस सोसायटी के  सदस्य उपस्थित रहें।

अन्य ख़बरें

सुबह से ही अधिकारियों के साथ मुस्तैद दिखे निगमायुक्त

Newsdesk

एक हफ्ते से पानी भरे प्लॉट में छिपा था 5 फीट का मगरमच्छ

Newsdesk

एक अंक की कमी से मेडिकल छात्र का साल बचाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading