23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई


शहडोल 10 मार्च 2026-  कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में  ग्राम चैराडीह  निवासी रामलखन पटेल ने ग्राम में ट्रांसफाॅर्मर लगवाने, ग्राम धनपुरी निवासी मो. अयान ने  आयुष्मान कार्ड बनवाने, ग्राम मिठौरी निवासी अवधेश प्रताप सिंह ने धान विक्रय का बोनस राशि का भुगतान कराने, ग्राम हर्री निवासी ओम प्रकाश यादव ने  ग्राम हर्री मेें अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगवाने, ग्राम चैराडीह निवसी गोरेलाल ने ग्राम चैराडीह में सड़क निर्माण कराने,  ग्राम सन्नौसी निवासी श्री लक्ष्मण पटेल ने नक्शा बंटाकन सुधार करवाने, इतवारी मोहल्ला शहडोल निवासी मो. अली ने पेंशन दिलवाएं जाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।q

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading