शहडोल 15 मार्च 2026:
सांसद विवेक तंखा द्वारा जिला चिकित्सालय शहडोल को डायलिसिस मशीन उपलब्ध कराई गई। इस मशीन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा एवं सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने फीता काटकर किया।
डायलिसिस मशीन उपलब्ध होने से अब किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा जिला चिकित्सालय में ही मिल सकेगी और उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।


