22.8 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

मुनगा तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक 33 केवी लाइन की चपेट में, करंट से मौत


उगली- जिले के उगली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहबर्रा में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक मुनगा तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, इसी दौरान पेड़ की टहनी पास से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन से टकरा गई और युवक करंट की चपेट में आ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहबर्रा निवासी अनूप पिता बालचंद तुरकर (22) रविवार सुबह आंगनवाड़ी केंद्र के पीछे स्थित मुनगा के पेड़ पर मुनगा तोड़ने के लिए चढ़ा था। बताया जा रहा है कि पेड़ की एक टहनी सड़क किनारे गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे अनूप को तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना को देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे और बिजली लाइनों के पास लगे पेड़ों की समय-समय पर कटाई-छंटाई नहीं होने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं।

*बिजली विभाग का पक्ष*

उगली बिजली विभाग के उपयंत्री/कनिष्ठ अभियंता जे.एल. धुर्वे ने बताया कि मोहबर्रा में मुनगा के पेड़ के पास से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आने से युवक को करंट लगा। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को गंभीर अवस्था में केवलारी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विभाग में स्टाफ की कमी और कार्य क्षेत्र बड़ा होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।

*ग्रामीणों का कहना है*

कि बिजली लाइनों के आसपास लगे पेड़ों की नियमित कटाई-छंटाई और सुरक्षा उपायों पर ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अन्य ख़बरें

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading