23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

19 मार्च से प्रारंभ होगा 100 दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान


शहडोल 18 मार्च 2026- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 19 मार्च 2026 को भारतीय नववर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के अवसर पर उज्जैन स्थित शिप्रा नदी तट से “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया जाएगा।
कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह के निर्देशन में 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले की सभी जनपद पंचायतों के माध्यम से जल गंगा सवंर्धन अभियान सरकार एवं जनभागीदारी से आयोजित किए जाएंगे।
“जल गंगा संवर्धन अभियान” 100 दिवसीय जन-अभियान है, जिसका उद्देश्य जिले की नदियों, तालाबों, कुओं एवं बावड़ियों का संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत अधिक से अधिक जल संरचनाओं के पुनर्जीवन एवं सुदृढ़ीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में भू-जल स्तर में सुधार, जल अभाव वाले क्षेत्रों में राहत प्रदान करना, वर्षा जल का संचयन बढ़ाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना शामिल है। अभियान के अंतर्गत नदियों, तालाबों, कुओं एवं बावड़ियों का गहरीकरण एवं कायाकल्प, सूखी नदियों का पुनर्जीवन, चेक डैम एवं स्टॉप डैम का निर्माण एवं मरम्मत, जल संरचनाओं के आसपास वृक्षारोपण एवं ग्रीन बेल्ट विकसित करना तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देना जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। “जल ही जीवन है” के संकल्प के साथ जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का एक व्यापक प्रयास है।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading