22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एचपीवी टीकाकरण कराएं और बेटियो का भविष्य सुरक्षित बनाएं- सीएमएचओ


एचपीवी टीका की भ्रांतियो से अभिभावक रहें दूर, बेटियो को लगवाएं टीका
===
शहडोल 18 मार्च 2026- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश मिश्रा ने शहडोल जिले के नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि 28 फरवरी से 31 मई 2026 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान में अपने 14 से 15 वर्षीय बेटियो को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शहडोल जिले के शासकीय स्वास्थ्य केंद्रो में एचपीवी का टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश मिश्रा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अत्यंत कारगर और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों से दूर रहें और अपनी 14 से 15 वर्षीय बच्चियो को एचपीवी का जीवनरक्षक टीका अवश्य लगवाएं।
उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण के संबंध में सोशल मीडिया में प्रसारित भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरो से दूर रहें। सर्वाइकल कैंसर  के बचाव के लिए एचपीवी का टीका अत्यंत आवश्यक है, इससे  कोई भी साइड इफेक्ट नही होता है।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading