23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल होगा तो कल होगा, जल बचाना हम सबकी जिम्मेदारी


====
जल महोत्सव अभियान में जनमानस उत्साह और उमंग के साथ निभा रहे सहभागिता
शहडोल 18 मार्च 2026- प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश सहित शहडोल जिले में भी जल के संरक्षण, संवर्धन एवं जल के एक-एक बूंद का महत्व बताने के लिए 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक जल महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। जल महोत्सव अभियान के तहत शहडोल जिले के नागरिक उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर सहभागिता निभा रहें। इस अभियान के तहत जल का महत्व बताने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा शहडोल जिले में  जल जागरूकता रैली, जल के संरक्षण की शपथ, जल की गुणवता की जांच जैसी अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 
    इसी अनुक्रम में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री एचएल धुर्वें के मार्गदर्शन में जल महोत्सव का कार्यक्रम जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत गिरवा में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल प्रदाय करने वाले पम्प चालक, उत्कृष्ट एफटीके परीक्षण करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा जल रक्षक पंचायत प्रतिनिधियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
       साथ ही जल महोत्सव अंतर्गत जल जीवन मिशन, स्वच्छ जल सशक्त भारत, नल से मिला जब स्वच्छ जल आसान हुआ हर पल, मैं भी जल मित्र, जल को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी जैसे अन्य स्लोगन के साथ ,लोगो ने जल का  महत्व बताया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा उपस्थित ग्रामवासियो को  जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत गिरवा, विकासखंड समन्वयक श्री रोहिणी गुप्ता, रोहणी कुमार बर्मन सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading