23.6 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल की एक एक बूंद सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी- विधायक

जल गंगा संवर्धन अभियान में जनमानस बने सहभागी – विधायक
..
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

शहडोल 22 मार्च 2026- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद्, विकासखंड गोहपारू के तत्वाधान में शासकीय महाविद्यालय गोहपारू में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है, जल बचाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत कुओं, बावड़ियों, तालाबों जैसे अन्य जल स्रोतों की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी अधिकारी,कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं जनमानस बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए जल के एक एक बूंद को बचाने और संरक्षित करने में अपना अमूल्य योगदान दें। जागरूकता कार्यक्रम में विधायक ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं लोगों को  जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनरोद्धार हेतु शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय गोहपारू के प्राचार्य श्री मंगल सिंह,म.प्र. जन अभियान परिषद् गोहपारू के विकासखंड समन्वयक श्री आलोक सोंधीया, समाजसेवी श्री संतोष लोहानी सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता सची तिवारी, मुकेश पाठक, प्रवीण दुबे एवं आनंद द्विवेदी, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि अशोक कुमार अहिरवार, देवेंद्र सिंह, राहुल सिंह (देवेंद्र सिंह), मुकेश केवट तथा बी.एस.डब्ल्यू.ध्एम.एस.डब्ल्यू. पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading