September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खनिजो के अवैध परिवहन की पर की गई कार्यवाही


===
शहडोल 25 मार्च 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में जिले में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
      जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल सांडिल्य ने जानकारी दी है कि ब्यौहारी तहसील के क्षेत्रों में जांच की गई। तहसील ब्यौहारी अंतर्गत मिट्टी, मुरूम के अवैध उत्खनन परिवहन की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं। उक्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर खनिज विभाग के द्वारा ब्यौहारी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ग्राम देवगांव तहसील ब्यौहारी में 3 वाहनों (ट्रैक्टर मय ट्राली) को जांच हेतु रोका गया। वाहन चालक के द्वारा खनिज मिट्टी मुरूम के परिवहन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन चालको के कब्जे से वाहन सहित मिट्टी/मुरूम जब्त कर वाहन को शासकीय अभिरक्षा थाना ब्यौहारी में भिजवाया गया एवं खनिज नियमो के विरूद्व कार्यवाही की गई।

अन्य ख़बरें

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading