24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहगीरों को ठंडक और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने किया गया जल मंदिर का शुभारंभ



मण्डला। शुक्रवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी और ब्लॉक समन्वयक नेम लाल धुर्वे के मार्गदर्शन में बुढनेर नर्मदा महिला संघ मोहगांव के ग्राम मुंगवानी और पेडूर गंगा सेवा समिति पतादेई ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति में जल गंगा संवर्धन अंतर्गत जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम के लिए जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिसमें बताया गया कि जल संरक्षण के लिए जल है तो कल है, जल ही जीवन है, आने-जाने वाले राहगीरों को तेज गर्मी में ठंडक और स्वच्छ पेयजल मिल सके जिससे राहगीरों को सुकून मिल सके वहीं यह मानवहित में कार्य करना भी पुन्य प्राप्त होता है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा शुक्रवार को ग्राम मुंगवानी और पेडूर गंगा सेवा समिति पतादेई ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति में जल मंदिर (प्याऊ जल) शुभारंभ किया गया। इस कार्य को लेकर लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मानिक लाल परते, प्रस्फुटन समिति के सचिव सतीश कुमार मोंगरे, ग्राम के जनप्रतिनिधि धीरू सिंह वाटे, पंच प्रीति मरावी, राजेश्वरी मरावी, एमएसडब्ल्यू की छात्रा चंद्रावती मरावी, संदीप कुमार मार्को, सुनील वाटे, संदीप मरावी, शिवप्रसाद, लखन, सतीश धुर्वे सहित परामर्शदाता अशोक कुमार मरावी, मीना विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
————————————

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment