September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कृषि मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी


====
शहडोल 30 मार्च 2026- शासकीय आईटीआई परिसर शहडोल में आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेले में उद्यानिकी, मत्स्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को संबंधित क्षेत्रों की आधुनिक तकनीकों, योजनाओं एवं संभावनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई थी।
उद्यानिकी विभाग द्वारा फल, सब्जी एवं बागवानी फसलों की उन्नत किस्मों, ड्रिप सिंचाई प्रणाली एवं पौधरोपण तकनीकों को प्रदर्शित किया गया, जिससे किसानों को बागवानी के क्षेत्र में आय बढ़ाने के नए अवसरों की जानकारी मिली। मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन की आधुनिक विधियों, तालाब प्रबंधन, उन्नत प्रजातियों एवं शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन, संरक्षण एवं विपणन से संबंधित तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को बताया गया कि कैसे वे अपने उत्पादों को प्रसंस्कृत कर अधिक लाभ कमा सकते हैं।

अन्य ख़बरें

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading