22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल मंदिर प्याऊ का किया गया शुभारंभ


जल मंदिर से राहगीरों को मिलेगा शुद्ध एवं शीतल पेयजल
===
शहडोल 31 मार्च 2026- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद  शहडोल के नवांकुर संस्था सर्व मानव उत्थान जन कल्याण समिति  शहडोल द्वारा सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पचगांव कंकाली माता रोड शिव मंदिर के सामने  ‘‘जल मंदिर (प्याऊ)’’ का शुभारंभ श्री विवेक पांडेय जिला समन्वयक,  श्रीमती प्रिया सिंह बघेल विकासखंड समन्वयक सोहागपुर के द्वारा गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए आगंतुकों के लिए निःशुल्क शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

जिला समन्वयक एवं विकासखंड समन्वयक ने बताया कि इसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और तपती गर्मी में प्यासे राहगीरों एवं आगंतुकों को शुद्ध एवं ठंडा  पेयजल उपलब्ध कराना है। वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, ऐसे में जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। ‘जल मंदिर’ जैसी पहलें समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह प्रयास न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में सर्व मानव उत्थान जन कल्याण समिति के  लोकनाथ नामदेव, परामर्श दाता आकांक्षा तिवारी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पचगांव से सपना सिंह, प्रीती द्विवेदी, लक्ष्मी सिंह, सदस्य नैना द्विवेदी, लखन कुशवाहा, राम कुशवाहा, अखिलेश पटेल एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading