September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सम्राट विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित


शहडोल।* मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग आदेशानुसार पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में सम्राट विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 02.04.2026 को इतिहास विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो उत्तम सिंह , आईक्यू ए सी समनवयक प्रो गजेंद्र परतें द्वारा माता सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । इतिहास विभाग की सुश्री आकांक्षा गौतम द्वारा आज के इस कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में छात्रा छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए एवं सम्राट विक्रमादित्य के जीवन से संबंधित भारतीय इतिहास विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पर अपनी सक्रिय भागीदारी दी। प्रोफेसर उत्तम सिंह एवं प्रो गजेंद्र परतें द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर अपने विचार साझा किए गए ।आज के इस कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार कार्यक्रम संयोजक प्रो सुभागी गुप्ता ने किया।  कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ लवकुश दीपेंद्र. डॉ प्रमिला वास्केल, डॉ यदुवीर मिश्रा, डॉ अर्चना जायसवाल,डॉ मुनव्वर अली , डॉ तबस्सुम शेख, डॉ जसीम अहमद, डॉ आदित्य शुक्ला,डॉ रागनी गुप्ता , विवेक पाठक, महेंद्र साकेत ,सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे।

अन्य ख़बरें

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading