24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वनरक्षक हरिकेश सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि, बिजुरी वन परिक्षेत्र में कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन

बिजुरी,।  वन परिक्षेत्र बिजुरी में आज दिनाँक 13.04.2026 को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा वनरक्षक स्वर्गीय हरिकेश सिंह गुर्जर की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिक्षेत्र के समस्त कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने हरिकेश सिंह गुर्जर के परिवार को हर संभव भावनात्मक एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 08.04.2026 को वनमंडल मुरैना में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को रोकने की कार्रवाई के दौरान रेत माफियाओं द्वारा वनरक्षक हरिकेश सिंह गुर्जर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने उनके सिर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे वन विभाग में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से कर्मचारियों ने दिवंगत साथी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन को याद किया।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading