26.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरान के साथ तनाव ‘खत्म होने के करीब’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यह टकराव अब “खत्म होने के बेहद करीब” है। उन्होंने दावा किया कि यदि अमेरिका इस समय अपने कदम पीछे खींच ले, तो ईरान को दोबारा खड़ा होने में करीब 20 साल लग सकते हैं।

ट्रंप का यह बयान उस समय आया है, जब अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी कि ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाले समुद्री यातायात को पहले 24 घंटों में सफलतापूर्वक रोक दिया गया है। यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा और “नेविगेशन की स्वतंत्रता” सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि यह संघर्ष अब खत्म होने के बहुत करीब है। मैं इसे लगभग समाप्त मानता हूं।” उनका यह इंटरव्यू बुधवार को प्रसारित किया जाएगा।

अमेरिका और ईरान के बीच हालिया तनाव के चलते वैश्विक तेल बाजार और समुद्री व्यापार पर भी असर पड़ा है। हालांकि, ट्रंप के इस बयान के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में स्थिति में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading