25.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अधारताल में चार सूने मकानों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार



सात लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, संदीप घसिया और चिंटू उर्फ अनूप जेल भेजे गएजबलपुर। अधारताल थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चार नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब सात लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप दीप घसिया (25), निवासी घसिया कॉलोनी ठक्कर ग्राम, और चिंटू उर्फ अनूप कुमार (30), निवासी मूलतः भिलाई पावर हाउस, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ तथा वर्तमान निवासी घसिया कॉलोनी, अधारताल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, रविन्द्र नगर निवासी अंकुर तिवारी के घर में 27 जून की रात चोरी हुई थी। चोर सोने के कड़े, अंगूठियां, हार, टॉप्स, चांदी के जेवर, घड़ियां और नकदी ले गए थे। दूसरी वारदात में 28 जून को टाटा चौराहा रिछाई निवासी उमा यादव की दुकान की आलमारी तोड़कर सोने की नथ, चांदी की पायल, चूड़ियां और अन्य जेवर चोरी किए गए।
तीसरी घटना में महाकौशल नगर निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी शिवबहादुर सिंह के घर से सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, मोबाइल, नकदी और विदेशी मुद्राएं चोरी हुईं। चौथी वारदात में पुष्पक नगर निवासी सुरेन्द्र कुमार यादव के घर से सोने की नथ, बेंदी और चांदी के सिक्के व पायल चोरी किए गए।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने महाराजपुर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चारों वारदातें स्वीकार कीं। उनकी निशानदेही पर करीब 25 ग्राम सोने और 1500 ग्राम चांदी के जेवर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज, सीएसपी राजेश्वरी कौरव और थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मार्गदर्शन में कार्रवाई हुई। टीम में उपनिरीक्षक अनिल गौर, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बडगैया, प्रधान आरक्षक प्रताप धुर्वे, बृजेन्द्र लोखण्डे, विनोद शर्मा तथा आरक्षक दुर्गेश दुबे, सुरजीत जाट, शशिप्रकाश, अभिनय सेंगर, दिनेश बघेल, वीरेन्द्र लोधी, अनिल मोरे, संदीप यादव, जितेन्द्र यादव, अंकुर मिश्रा और महेश कहार की भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

घर से खेलते-खेलते लापता हुआ चार साल का ध्रुव, तालाब में मिला शव

Newsdesk

रबी सीजन और दीपावली के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें सुनिश्चित : ऊर्जा मंत्री

Newsdesk

बाइक को टक्कर मारकर भागा ऑटो चालक, पहिए में फंसे भाई-बहन सड़क पर घिसटते रहे

Newsdesk

Leave a Comment