April 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जब निर्देशक ने वहीद रहमान के सामने रखी सांप को किस करने की डिमांड



मुंबई, 16 अप्रैल । 60-70 के दशक की खूबसूरत और कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार वहीदा रहमान ने हिंदी सिनेमा में अपनी अदायगी से अलग छाप छोड़ी है। हिंदी सिनेमा में उन्होंने बड़े स्टार्स के साथ काम किया और कमाई के मामले में भी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इस दौरान अभिनेत्री के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन एक किस्सा ऐसा हुआ, जिसे भूल पाना शायद आज भी उनके लिए मुश्किल होगा।

वहीदा रहमान के इंस्टाग्राम फैन पेज पर एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री सेट पर उनके साथ हुई अजीब हरकत के बारे में बता रही हैं। अभिनेत्री ने हिंदी फिल्म ‘गाइड’ के अंग्रेजी वर्जन की शूटिंग के दौरान हुए किस्से के बारे में बताया है, जहां निर्देशक ने उन्हें सांप को चूमने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि वो गाइड का इंग्लिश वर्जन शूट कर रही थीं और तभी डायरेक्टर ने कहा कि आपको डांस करते-करते सांप को किस करना है और ऐसा लगना चाहिए कि आप डांस में बिल्कुल खोई हुई हैं। मैंने कहा, ‘आप क्या कह रहे हैं? मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं?’

उन्होंने कहा, ‘तुम एक भारतीय लड़की हो, तुम ऐसा क्यों नहीं कर सकती? मैंने कहा, ‘भारतीय होने का मतलब यह नहीं है कि हम सांपों से खेलते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘नहीं, मैंने यह शॉट इसलिए सोचा है, क्योंकि जब यह शॉट बड़े पर्दे पर आएगा, तो खूब तालियाँ बजेंगी’।” हालांकि अभिनेत्री ने सीन को फिल्माने से मना कर दिया था।

फिल्म ‘गाइड’ एक डांसर की जिंदगी पर आधारित फिल्म थी और यही वजह थी कि फिल्म में वहीदा के सबसे ज्यादा डांस सीन फिल्माए गए थे। उन्होंने शूटिंग के दौरान देव आनंद साहब से कहा था कि अगर फिल्म लंबी हो जाती है, तो भले ही उनके सीन काट लें, लेकिन डांस सीन को कम न करें। हालांकि फिल्म में अभिनेत्री के सारे सीन को शामिल किया गया था। 1965 में आई फिल्म गाइड बेहतरीन और क्लासिक फिल्म में शुमार हुई। फिल्म को हिंदी भाषा में बहुत पसंद किया गया, लेकिन अन्य भाषाओं में फिल्म उतनी नहीं चली।

अन्य ख़बरें

गंगा के अलग रूप के दर्शन कर भक्तिमय हुए कैलाश खेर, शेयर किया देव परवा गांव का अनुभव

Newsdesk

ट्रोलिंग के आगे चट्टान बनकर खड़ी रहीं मंदिरा बेदी

Newsdesk

पर्दे पर भिड़ेंगी रानी चटर्जी और संजना पांडेय, इस दिन रिलीज होगा ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading