April 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गंगा के अलग रूप के दर्शन कर भक्तिमय हुए कैलाश खेर, शेयर किया देव परवा गांव का अनुभव

मां

मुंबई, 16 अप्रैल । अनंत अंबानी के जन्मदिन में भक्ति का समा बांधने के बाद सिंगर कैलाश खेर गंगा मां के अलग-अलग रूपों के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। 

सिंगर ने मां गंगा की महिमा का बखान करते हुए उत्तर प्रदेश के गांव देव परवा की शानदार वीडियो पोस्ट की है। गंगा किनारे बैठकर सिंगर जिंदगी की भागदौड़ से इत्तर शांति और सुकून पा रहे हैं।

कैलाश खेर मिर्जापुर में समय बिता रहे हैं और मां गंगा की गोद में सुकून पा रहे हैं। सिंगर ने गांव देव परवा में बह रही मां गंगा के दर्शन अपने फैंस को कराए और सभी के लिए ढेर सारी खुशियां मांगी हैं। सिंगर कहते हैं, गंगोत्री से शुरू हुई गंगा अलग-अलग स्थानों को छूते हुए अलग-अलग रूपों में विराजमान है और हम विंध्याचल मंदिर के पास एक ऐसे खंड में जहां मां गंगा का अलग रूप देखने को मिल रहा है। सिंगर बताते हैं कि प्रयागराज में जहां मां गंगा का विशाल रूप देखने को मिलता है, वहीं देव परवा गांव में मां गंगा सिमट गई है लेकिन फिर भी पूरे जिले को पोषित कर रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “देव परवा, मिर्ज़ापुर की मिट्टी में कुछ अलग ही सुकून है। गंगा नदी के किनारे बैठ कर ऐसा लगता है जैसे मन अपने आप ही जोगी हो जाता है। विंध्याचल मंदिर के पास, प्रकृति और परमात्मा का मिलन महसूस होता है।”

कैलाश खेर, सिंगिंग करने के साथ-साथ, धार्मिक स्थलों पर भी अपना समय बिताते हैं। हाल ही में उन्हें विंध्याचल मंदिर में देखा गया था। जब भी सिंगर को समय मिलता है, वे हरिद्वार के गंगा घाटों पर सुकून के पल बिताते हैं। कैलाश खेर ने सिंगिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है, लेकिन वह असल जिंदगी में जमीन और प्रकृति से जुड़े इंसान हैं। सिंगर का लोनावला में एक फॉर्महाउस है, जहां वे खेती करते हैं और कुछ गाय भी पाल रखी हैं। हाल ही में फॉर्म से सब्जियां हार्वेस्ट करते हुए देखा गया था। सिंगर का फॉर्महाउस काफी बड़ा है और वे अपना ज्यादातर समय वहीं बिताते हैं और प्रकृति से जुड़कर संगीत की साधना करते हैं।

अन्य ख़बरें

जब निर्देशक ने वहीद रहमान के सामने रखी सांप को किस करने की डिमांड

Newsdesk

ट्रोलिंग के आगे चट्टान बनकर खड़ी रहीं मंदिरा बेदी

Newsdesk

पर्दे पर भिड़ेंगी रानी चटर्जी और संजना पांडेय, इस दिन रिलीज होगा ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading