April 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जंगल में फायरिंग करते दो शिकारी गिरफ्तार

जबलपुर। पुलिस ने अवैध शिकार की कोशिश को नाकाम करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला पनागर थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से राइफल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों हथियारों का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह को ग्राम बड़ेरा कलां के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक जीप (केए 12 एन 4252) में सवार दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण चेंगप्पा और गार्डन पेप्टिस के रूप में हुई है।भौगोलिक संदर्भ

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जंगल में शिकार करने के उद्देश्य से आए थे और उन्होंने वन्यजीवों पर फायरिंग भी की, हालांकि उनका निशाना चूक गया और कोई शिकार नहीं हो सका।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि उन्होंने हथियार कहां से प्राप्त किए और इससे पहले कहां-कहां शिकार की घटनाओं को अंजाम दिया है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य ख़बरें

अवैध हथियारों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार, राइफल और कार जब्त; पनागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Newsdesk

सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष’ एवार्ड से सम्मानित हुए मुल्कराज बादशा

Newsdesk

नर्मदा एवेन्यू में गुंडागर्दी से दहशत: CCTV में कैद मारपीट, रहवासियों ने एसपी-एएसपी से लगाई गुहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading