April 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुष्पराजगढ़ बीएमओ हटाए गए, डॉ. सुरेंद्र ने संभाला पदभार — युवक की मौत के बाद प्रशासन का एक्शन


अनूपपुर। जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। शनिवार को एक युवक की उपचार के दौरान मौत और उसके बाद हुए विरोध-प्रदर्शन के चलते जिला प्रशासन ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. वर्मा को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। उनकी जगह डॉ. सुरेंद्र सिंह को नया खंड चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार छोटे सिंह नेताम को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ लाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले जिला अस्पताल अनूपपुर और फिर मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप और चक्का जाम
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि समय पर उचित इलाज, एंबुलेंस और ऑक्सीजन जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब 5 घंटे तक चक्का जाम किया और BMO को हटाने की मांग की।
प्रशासन की कार्रवाई
स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। देर रात जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए डॉ. वर्मा को उनके पद से मुक्त कर दिया और डॉ. सुरेंद्र सिंह को नया बीएमओ नियुक्त कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने अस्पताल में बेहतर सुविधाएं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें

आरटीआई में बड़ा खेल: आरोप 810 पेज की जानकारी के बदले मांगे 7290 रुपये

Newsdesk

जमुना-कोतमा क्षेत्र में पेयजल संकट: जिला पंचायत सदस्य भारती केवट ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: लार्डगंज पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, 5 चोरी के वाहन बरामद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading