April 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक


नर्मादांचल गौ सेवा समिति ढोंढ़ा मे आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने कि विजिट



जैविक खेती को बढ़ावा देने आप की पहल, जैविक कृषि विशेषज्ञ के फार्म हाउस पहुंचकर ली जानकारी

डिंडोरी सी टाइम्स । जिले में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू के जैविक फार्म हाउस का दौरा किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता विनय कुमार झारिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव उपस्थित रहे।
दौरे के दौरान जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने गौवंश आधारित जैविक खेती की विभिन्न तकनीकों, प्राकृतिक खाद के उपयोग, कीटनाशकों के जैविक विकल्प तथा कम लागत में अधिक उत्पादन के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैविक खेती न केवल किसानों की लागत कम करती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता को भी लंबे समय तक बनाए रखती है और स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होती है।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने कहा कि जिले में किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा आने वाले समय में डिंडोरी जिले के किसान भाइयों को जैविक कृषि के संबंध में प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इस पद्धति को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता विनय कुमार झारिया ने कहा कि जैविक खेती आज के समय की जरूरत है और इससे किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव ने भी इस पहल को किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस पहल से जिले में जैविक खेती को नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और किसान भाइयों को आधुनिक व सुरक्षित खेती की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

————————————————–

अन्य ख़बरें

अवैध हथियारों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार, राइफल और कार जब्त; पनागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Newsdesk

सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष’ एवार्ड से सम्मानित हुए मुल्कराज बादशा

Newsdesk

नर्मदा एवेन्यू में गुंडागर्दी से दहशत: CCTV में कैद मारपीट, रहवासियों ने एसपी-एएसपी से लगाई गुहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading